Advertisement

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईसीसी)। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने अपना आखिरी लीग मैच यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को खेला था। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और नो हैंडशेक विवाद को मुद्दा बनाया था। इस वजह से मैच निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत को प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है।

Advertisement

यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के बीच बैठक को दिखाया गया है। वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 'नो हैंडशेक' विवाद के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा माफी मांगने का दावा किया था। वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे शेयर करने पर आईसीसी ने आपत्ति जताई है।

ईएसपीएन के मुताबिक पीसीबी को आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग मामले पर मेल भेजा है। मेल के माध्यम से उन्होंने बताया है कि खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र में, जहां बैठक हुई थी, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

बैठक में पाइक्रॉफ्ट के अलावा, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा, मुख्य कोच माइक हेसन, टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा और मीडिया मैनेजर नईम गिलानी के अलावा आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान भी मौजूद थे। जब गिलानी ने बैठक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के अनुसार पीएमओए के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। पीसीबी बैठक का वीडियो बनाने पर अड़ा रहा। बोर्ड का कहना था कि बिना वीडियो रिकॉर्ड किए पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद गिलानी को बिना ऑडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति दी गई।

गुप्ता ने अपने ईमेल में वीडियो रिकॉर्डिंग को गलत बताया है और कहा कि पीसीबी ने कई प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

Advertisement

बैठक में पाइक्रॉफ्ट के अलावा, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा, मुख्य कोच माइक हेसन, टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा और मीडिया मैनेजर नईम गिलानी के अलावा आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान भी मौजूद थे। जब गिलानी ने बैठक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के अनुसार पीएमओए के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। पीसीबी बैठक का वीडियो बनाने पर अड़ा रहा। बोर्ड का कहना था कि बिना वीडियो रिकॉर्ड किए पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद गिलानी को बिना ऑडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति दी गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

पीसीबी का दावा था कि पाइक्रॉफ्ट ने आचार संहिता और एमसीसी की क्रिकेट भावना का उल्लंघन किया था, जब उन्होंने आगा को सूर्यकुमार से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। आईसीसी ने इस घटना की जांच की है और पाइक्रॉफ्ट को मामले से बरी कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से बाहर करने की मांग की थी, इसे भी आईसीसी ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान-यूएई मैच में पाइक्रॉफ्ट ही रेफरी थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार