एशिया कप में भारत के सामने तीन बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आमना-सामना हुआ और लगातार तीन बार टीम इंडिया ने उसे धूल चटाई। रविवार को महिला विश्व कप में एक बार फिर वहीं हाल पाकिस्तान का हुआ। महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान छाती पीटना बंद करे और क्रिकेट पर ध्यान दें।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा कि महिलाओं का विश्व कप मैच देखकर एहसास हुआ, चाहे वो ऑपरेशन सिंदूर हो, एशिया कप हो, या महिलाओं का विश्व कप 2025। पाकिस्तान एक ही कला में माहिर है, मैदान के बाहर ड्रामा और जब बात मैदान पर खेलने की आती है तो नतीजा हर बार एक ही आता है। उन्होंने आगे लिखा कि जब भारत खेलता है, तो वो युद्ध की बात करते हैं, जब भारत जीतता है, तो बहाने बनाते हैं। इसलिए काम की बात यही है कि छाती कम पीटें, क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दें।

Advertisement

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चार बार ऐसे मौके आए हैं जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने थी। पाकिस्तान को चारों बार करारी हार का सामना करना बड़ा। पहले तीन बार एशिया कप में और चौथी बार महिला विश्व कप में हार का मुंह देखना पड़ा है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा कि महिलाओं का विश्व कप मैच देखकर एहसास हुआ, चाहे वो ऑपरेशन सिंदूर हो, एशिया कप हो, या महिलाओं का विश्व कप 2025। पाकिस्तान एक ही कला में माहिर है, मैदान के बाहर ड्रामा और जब बात मैदान पर खेलने की आती है तो नतीजा हर बार एक ही आता है। उन्होंने आगे लिखा कि जब भारत खेलता है, तो वो युद्ध की बात करते हैं, जब भारत जीतता है, तो बहाने बनाते हैं। इसलिए काम की बात यही है कि छाती कम पीटें, क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दें।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना ने 23 और रावल ने 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार