दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने संन्यास के बाद वनडे में वापसी करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डिकॉक ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता।

Advertisement

क्विंटन डिकॉक ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 63, 123, और 53 रन की पारी खेली। कुल 239 रन बनाने वाले डिकॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। डिकॉक सातवीं बार वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में डिकॉक से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक के नाम है। पोलॉक ने आठ बार ये खिताब जीता है।

Advertisement

हाशिम अमला ने 6, एबी डिविलियर्स ने 6, जबकि जैक्स कैलिस ने 5 बार वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है।

क्विंटन डिकॉक ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 63, 123, और 53 रन की पारी खेली। कुल 239 रन बनाने वाले डिकॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। डिकॉक सातवीं बार वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में डिकॉक से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक के नाम है। पोलॉक ने आठ बार ये खिताब जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे करियर पर नजर डालें तो डिकॉक ने कुल 158 मैचों की 158 पारियों में 22 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 7,009 रन बनाए हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 178 है। डिकॉक 128 छक्के और 791 चौके लगा चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार