रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। उन्हें रणजी ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले यह जिम्मा सौंपा गया, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है।

Advertisement

32 वर्षीय रजत पाटीदार ने शुभम शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया है। पाटीदार को मध्य प्रदेश के क्रिकेट निदेशक चंद्रकांत पंडित ने यह जिम्मेदारी सौंपी।

Advertisement

रजत पाटीदार को पिछले सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कप्तान के रूप में पहली बार आजमाया गया था। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके बाद मध्य प्रदेश को फाइनल तक लेकर गए, जहां टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

रजत पाटीदार आईपीएल खिताब जीतने के बाद से शानदार कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में 2014-15 के बाद पहली बार सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है।

हाल ही में पाटीदार ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे बड़े नाम शामिल थे। हालांकि, इस मुकाबले में उनकी टीम को विदर्भ के हाथों 93 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन की 11 पारियों में 48.09 की औसत से 529 रन बना चुके रजत पाटीदार इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जमाया है।

Advertisement

मध्य प्रदेश 15 अक्टूबर को अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इसके बाद टीम 25 अक्टूबर से सौराष्ट्र को चुनौती देगी।

2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन की 11 पारियों में 48.09 की औसत से 529 रन बना चुके रजत पाटीदार इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जमाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद दूसरा चरण अगले साल 22 जनवरी से 1 फरवरी तक खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट चरण 6 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार