ODI Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे मुकाबलों में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 21 वनडे मुकाबलों में 56.36 की औसत के साथ 1,071 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले।

Advertisement

इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर मेजबान टीम के विरुद्ध 20 वनडे मुकाबलों में 42.21 की औसत के साथ 802 रन बनाए। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर 3 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 1991 से 2012 के बीच 25 मुकाबलों में 740 रन जोड़े, जबकि 21 मुकाबलों में 684 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 11 वनडे मुकाबलों में 683 रन जुटाए।

एडिलेड ओवल में जारी इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

भारतीय टीम 17 के स्कोर तक कप्तान शुभमन गिल (9) और विराट कोहली (0) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

एडिलेड ओवल में जारी इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जांपा ने 60 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट अपने नाम किए। शेष 2 विकेट मिचेल स्टार्क के हाथ लगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार