भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित को वनडे सीरीज के लिए बतौर खिलाड़ी चुना गया है। उनकी जगह वनडे फॉर्मेट का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है।

Advertisement

पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे रोहित ने बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उन्हें मुंबई के शिवाजी पार्क में नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया। रोहित ने लंबे समय तक नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में, रोहित को शहर के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर स्थानीय तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए देखा जा सकता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को शानदार कवर ड्राइव और स्वीप शॉट खेलते हुए देखा गया। सैकड़ों प्रशंसक उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी इस मौके पर मौजूद थीं। अभ्यास के बाद रोहित शिवाजी पार्क में मौजूद फैंस से भी मिले।

रोहित शर्मा ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था। रोहित फिलहाल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में, रोहित को शहर के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर स्थानीय तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए देखा जा सकता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को शानदार कवर ड्राइव और स्वीप शॉट खेलते हुए देखा गया। सैकड़ों प्रशंसक उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी इस मौके पर मौजूद थीं। अभ्यास के बाद रोहित शिवाजी पार्क में मौजूद फैंस से भी मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2007 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ने 273 मैचों की 265 पारियों में 32 शतक और 58 अर्धशतक की मदद से 12,034 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार