आईपीएल 2026 में मंगलवार को एक बेहद अहम मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब से ज्यादा राजस्थान के लिए अहम है।
आरआर ने सीजन की शुरुआत बेहद शानदार और धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार 4 मैच जीते थे। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर विभाग में आरआर ने विपक्षी टीमों को पीछे छोड़ा था। लेकिन, पिछले 4 मैचों में आरआर के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम ने पिछले 4 मैचों में 3 मैच गंवाएं हैं और कुल 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
आरआर के प्रदर्शन में गिरावट की एक बड़ी वजह कप्तान रियान पराग रहे हैं। पराग कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं। फील्ड पर अपने निर्णयों से उन्होंने प्रभावित किया है और छोटे स्कोर की रक्षा करने में सफल रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में पराग के लिए यह सीजन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पराग 8 मैचों की 8 पारियों में मात्र 88 रन बना सके हैं। उनका औसत 12.57 है। आरआर के लिए पराग की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है। पिछले 4 मैचों में मिली 3 हार के बाद उनकी फॉर्म चर्चा के केंद्र में आ गई है।
पंजाब किंग्स एक बेहद मजबूत टीम है और सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के दिए 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पराग 8 मैचों की 8 पारियों में मात्र 88 रन बना सके हैं। उनका औसत 12.57 है। आरआर के लिए पराग की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है। पिछले 4 मैचों में मिली 3 हार के बाद उनकी फॉर्म चर्चा के केंद्र में आ गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरआर अगर पंजाब को उसके घर में हराने में कामयाब रहती है, तो यह टीम के आत्मविश्वास के लिए अहम होगा। सीजन में अपराजेय रही टीम के खिलाफ उसके घर में जीत आरआर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। लेकिन इसके लिए आरआर को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।