साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सोमवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और मुंबई केपटाउन के बीच सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 53 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। प्रिटोरिया को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी और सलामी बल्लेबाज शाई होप मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए और अहम साझेदारियां करते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।

Advertisement

कॉनर एस्टरहुइजन ने 20 गेंद पर 24, विहान लुबे ने 19 गेंद पर 21, जॉर्डन कॉक्स ने 25 गेंद पर 24 रन बनाए।

12.4 ओवर में 89 पर 4 विकेट खो चुकी प्रिटोरिया के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंद पर 69 रन की तेज साझेदारी की। इस साझेदारी ने प्रिटोरिया की पारी को गति दी। ब्रेविस 19 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड नहीं रुके और 27 गेंद पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। रसेल 5 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

186 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई केपटाउन 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना सकी और 53 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिजा हेंड्रिक्स 50 गेंद पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला।

12.4 ओवर में 89 पर 4 विकेट खो चुकी प्रिटोरिया के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंद पर 69 रन की तेज साझेदारी की। इस साझेदारी ने प्रिटोरिया की पारी को गति दी। ब्रेविस 19 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड नहीं रुके और 27 गेंद पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। रसेल 5 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शेरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जीत के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। सीजन के 8वें मैच में उसकी चौथी जीत थी। टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का नतीजा नहीं आया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार