Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 54 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल 2026 में उनका दूसरा शतक रहा, जिसके साथ संजू टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
संजू सैमसन ने आईपीएल करियर में पांचवां शतक लगाया है, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम पर 3 शतक दर्ज हैं। कुल 8 शतकों के साथ संजू अब रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में 8-8 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से 'नंबर-1' हैं। इन खिलाड़ियों के नाम टी20 क्रिकेट में 9-9 शतक हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संजू सैमसन संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा, केएल राहुल भी 5 आईपीएल शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में भी विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने आईपीएल में 8 शतक लगाए, जबकि जोस बटलर 7 शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। आईपीएल करियर में 6 शतक लगाने वाले क्रिस गेल इस सूची में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
इसी के साथ संजू मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के पहले बल्लेबाज बन गए। संजू के अलावा, शेन वॉटसन, मुरली विजय और ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही आईपीएल सीजन में 2-2 शतक लगाए हैं। सैमसन साल 2018 में वॉटसन के बाद सीएसके के लिए एक ही सीजन में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
संजू छोटी-छोटी साझेदारी करते रहे। इस बीच कार्तिक शर्मा (18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 43 रन जोड़े। संजू को शतक पूरा करन के लिए अंतिम ओवर में 15 रन की दरकार थी। कृष भगत के इस ओवर की पहली और चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद संजू ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवनः संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।