भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और फैंस से जुड़े रहते हैं। दोनों एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील बनाकर चर्चा में हैं।

Advertisement

धवन और चहल की नई रील में क्लासिक बॉलीवुड हास्य का तड़का लगा है जिसे देख फैंस हंसने को मजबूर हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में, धवन चहल को उनकी 'तीसरी मां' से मिलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका किरदार सोफी शाइन ने निभाया है। अपने चंचल व्यक्तित्व के अनुरूप, धवन ने अमरीश पुरी का मशहूर डायलॉग, 'तेरी भी शादी करा देंगे,' मजाकिया अंदाज में बोला। इस डायलॉग के बाद चहल का रिएक्शन अजीब है। चहल ने बेहद शर्मीली और मासूम प्रतिक्रिया दी है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "एक बार फिर दूल्हा बनने का मन है बेटा...तू रुक जा थोड़ा।" रील में धवन की शरारत और चहल की मासूमियत को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रील शेयर किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फैंस रील को लाइक कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, और शेयर कर रहे हैं। प्रशंसकों ने दोनों की स्वाभाविक कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। फैंस का कहना है कि धवन और चहल अपना कॉमेडी शो भी कर सकते हैं।

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने जीवंत व्यक्तित्व और सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाने जाने वाले धवन ने अपने हास्यप्रद और दिल को छू लेने वाले कंटेंट से एक बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार किया है। चहल भी सोशल मीडिया पर मजाकिया वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो भी फैंस काफी पसंद करते हैं।

Advertisement

रील शेयर किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फैंस रील को लाइक कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, और शेयर कर रहे हैं। प्रशंसकों ने दोनों की स्वाभाविक कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। फैंस का कहना है कि धवन और चहल अपना कॉमेडी शो भी कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

शिखर धवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। चहल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास तो नहीं लिया, लेकिन वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, वह आईपीएल में नजर आते हैं। चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार