इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दमदार शुरुआत की। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने कहा कि वह टी20 टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने को तैयार हैं।

Advertisement

मैथ्यू शॉर्ट ने साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 26 गेंदों पर 41 रनों की तूफानी पारी खेली और ट्रेविस हेड के साथ 86 रनों की मजबूत साझेदारी की थी। इस पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड पर 28 रन की जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त मिली।

Advertisement

शॉर्ट ने संवाददाताओं से कहा, "डेविड वॉर्नर के बाहर होने से, आपको पता चल जाता है कि जगह खाली हो गई है। लेकिन फिर जेक फ्रेजर-मैकगर्क स्कॉटलैंड में पिछले कुछ मैच खेल रहे हैं, इसलिए आपको कभी नहीं पता कि आप की जगह कहां हैं। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने अवसर का लाभ उठाया और टीम को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।

"यह मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य है। पिछले 12-18 महीनों में मैं टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं। अब वॉर्नर बाहर हैं, मैं वास्तव में इस अवसर का लाभ उठाने और इस टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहा हूं।"

ऑस्ट्रेलिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है। मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड जैसे घरेलू टी20 ओपनर फिनिशर बन गए हैं, जबकि युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क भविष्य में इसके सबसे बड़े दावेदार हैं।

लेकिन साउथम्प्टन में शॉर्ट की पारी ने यह साफ कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में ओपनिंग की भूमिका के लिए भी एक मजबूत दावेदार हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है। मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड जैसे घरेलू टी20 ओपनर फिनिशर बन गए हैं, जबकि युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क भविष्य में इसके सबसे बड़े दावेदार हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार