Navi Mumbai: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। स्मृति ने ये कारनामा रविवार को श्रीलंका के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान किया।

Advertisement

बाएं हाथ की बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 25 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। इसी के साथ मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए।

Advertisement

स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।

महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है, जिन्होंने 177 मुकाबलों में 29.11 की औसत के साथ 4,716 रन बनाए हैं। सूजी इस फॉर्मेट में 1 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुकी हैं।

इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 183 मुकाबलों में 3,600 से ज्यादा रन बनाए हैं। हरमनप्रीत टी20 फॉर्मेट में एक शतकीय पारी भी खेल चुकी हैं।

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए।

Advertisement

इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 183 मुकाबलों में 3,600 से ज्यादा रन बनाए हैं। हरमनप्रीत टी20 फॉर्मेट में एक शतकीय पारी भी खेल चुकी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज के शेष मुकाबले 23, 26, 28 और 30 दिसंबर को खेले जाने हैं। शुरुआती दो मुकाबलों का आयोजन विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जबकि अगले 3 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार