युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।

Advertisement

यह प्रैक्टिस मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले यह एकमात्र प्रैक्टिस मैच खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है और पहले टेस्ट मैच की मेजबानी गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है।

भारत ए के खिलाफ 10 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा को टीम में रखा गया है। वहीं, भारत ए के खिलाफ ही 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज केसरा नुवांथा को भी टीम में शामिल किया गया है। दिनुशा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेले हैं। चूंकि मुख्य टीम के कई नियमित खिलाड़ी अभी चल रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेल रहे हैं, इसलिए यह वॉर्मअप मैच चुने गए खिलाड़ियों के लिए यह मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम: निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार