मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना ​​है कि मैकुलम मुख्य कोच के तौर पर सफेद गेंद वाली टीम के लिए सही व्यक्ति हैं।

Advertisement

मैथ्यू मॉट के बाद, मैकुलम को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया और अगले साल से वह इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Advertisement

मोईन ने डेली मेल से कहा, "जोस के पास बहुत सारी जिम्मेदारियां है। कप्तान, विकेटकीपर और टीम के एक मुख्य बल्लेबाज। मैकुलम उनकी इन मामलों में मदद कर सकते हैं और उनके लिए सफेद बॉल क्रिकेट मजेदार बना सकते हैं।"

जब मोईन से पूछा गया कि क्या वह मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व में और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल पाते?, तो उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल। मुझे इसमें मजा आता। एक समय था, जब मैंने 2021 में पहली बार टेस्ट से संन्यास लिया था। उस समय जिस तरह से हम खेल रहे थे, या जिस तरह से मैं खेल रहा था उसमें ज्यादा रोमांच नहीं मिल रहा था। यह इतना मजेदार नहीं था। लेकिन ये लोग इसमें रोमांच लाते हैं।

"मैं ज्यादातर समय काफी अच्छा खेलता था, लेकिन मुझे हमेशा नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने में मजा नहीं आता था। मुझे लगता था कि मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ इंसाफ नहीं कर रहा हूं।"

जब मोईन से पूछा गया कि क्या वह मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व में और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल पाते?, तो उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल। मुझे इसमें मजा आता। एक समय था, जब मैंने 2021 में पहली बार टेस्ट से संन्यास लिया था। उस समय जिस तरह से हम खेल रहे थे, या जिस तरह से मैं खेल रहा था उसमें ज्यादा रोमांच नहीं मिल रहा था। यह इतना मजेदार नहीं था। लेकिन ये लोग इसमें रोमांच लाते हैं।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार