Match Press Conference: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को अभ्यास सत्र के दौरान चेहरे पर गेंद लगने से गंभीर इंजरी हो गई थी। इंजरी का सफल ऑपरेशन हुआ है। इसकी जानकारी स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर दी है।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन के बाद अपने चेहरे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "हो सकता है ऐसा न लगे, लेकिन सर्जरी सफल रही।" 34 साल के स्टोक्स को चोट तब लगी थी जब वह नेट्स के किनारे खड़े थे। पिछले सप्ताह उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही अपनी इंजरी की जानकारी दी थी।

Advertisement

स्टोक्स ने पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण मैदान छोड़ा था। उसके बाद हुई इस इंजरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बेन स्टोक्स मौजूदा समय में एकमात्र ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो पहली प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट को देते हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों का कोई मैच नहीं खेला है।

स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान हो सकती है। इस बीच, वह काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

स्टोक्स ने पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण मैदान छोड़ा था। उसके बाद हुई इस इंजरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बेन स्टोक्स मौजूदा समय में एकमात्र ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो पहली प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट को देते हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों का कोई मैच नहीं खेला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बेन स्टोक्स के सामने असली चुनौती टेस्ट कप्तान के रूप में इंग्लैंड के प्रदर्शन को पटरी पर लाना है। इंग्लैंड का टेस्ट खेलने का बैजबॉल अंदाज बड़ी टीमों के खिलाफ बुरी तरह असफल रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 4-1 से हार के बाद स्टोक्स और मैकुलम की कप्तान-कोच की जोड़ी पर सवाल उठे थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार