India T20 World Cup Squad: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अपडेट दी।
तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले घरेलू क्रिकेट खेलते हुए इंजर्ड हो गए। उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। वह लगभग एक महीने से क्रिकेट से बाहर हैं।
टी20 विश्व कप की टीम में शामिल तिलक वर्मा की फिटनेस पर अपडेट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "तिलक वर्मा अच्छी तरह से फिट हो रहे हैं। मैंने सुना है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मैच खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि दो मैच काफी हैं। मैंने उनसे कल ही बात की थी। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सबकुछ शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होंगे।"
वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि वाशी भी अच्छा कर रहा है। उससे भी मेरी बात हुई है। उसने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वह अच्छा दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही वापस आ जाएगा।"
टी20 विश्व कप की टीम में शामिल तिलक वर्मा की फिटनेस पर अपडेट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "तिलक वर्मा अच्छी तरह से फिट हो रहे हैं। मैंने सुना है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मैच खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि दो मैच काफी हैं। मैंने उनसे कल ही बात की थी। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सबकुछ शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम विश्व कप से पहले मुंबई में इकट्ठा होगी और दो वार्म-अप मैच खेलेगी। विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।