साउथ अफ्रीका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए टी20 मैच जीतने वाला पहला देश बन गया है। इस टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को 55 रन से अपने नाम किया।

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 18.1 ओवरों में महज 139 रन पर सिमट गया।

Advertisement

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक पाकिस्तान ने 9 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 5 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। इन सभी मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। इनके अलावा, जिम्बाब्वे ने यहां 3 टी20 मैच खेले, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

28 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीका को रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.5 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की।

क्विंटन ने 13 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। वहीं, रीजा 40 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, टोनी डी जोरजी ने 33, जबकि जॉर्ज लिंडे ने 36 रन का योगदान साउथ अफ्रीका के खाते में दिया।

विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सईम अयूब ने 2 सफलताएं अपने नाम कीं।

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 31 के स्कोर पर साहिबजादा फरहान (24) का विकेट गंवाया, जिसके बाद विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे।

विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सईम अयूब ने 2 सफलताएं अपने नाम कीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉर्बिन बॉश ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 विकेट निकाले, जबकि जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, लिजाद विलियम्स ने 2 सफलताएं अपने नाम कीं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार