T20 World Cup: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

सुपर-8 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान से मिले 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में चेज कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया।

Advertisement

ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में इंग्लिश कप्तान ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 23 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट निकाले।

इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 63 रनों की लाजवाब पारी खेली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बाबर आजम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फखर जमान ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। शादाब खान ने अंतिम ओवरों में 11 गेंदों पर 23 रन बनाए।

गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रनों से हराया था। लगातार दो जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में 27 फरवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार