Team India Arrives: भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। चोट से रिकवरी के बाद भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। वह इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं।
वाशिंगटन सुंदर आखिरी बार करीब एक महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे। वह वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद सीरीज के शेष मुकाबलों से हटने के साथ टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके, लेकिन अब वाशिंगटन भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं।
बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी वीडियो में, सुंदर एक तमिल फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आए, जिसका मतलब है 'उन्हें बताओ कि मैं वापस आ गया हूं।"
वाशिंगटन सुंदर ने कहा, "लड़कों के साथ यहां आकर ट्रेनिंग करना अच्छा लग रहा है। हमारा सेशन बहुत गहन था। हम सभी उम्मीदों पर खरे उतरे। हमने बहुत अच्छा फील्डिंग सेशन किया। मुझे काफी बॉलिंग और बैटिंग करने का मौका मिला।"
सुंदर ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के दौरान अपनी तैयारियों के बारे में भी बात करते हुए कहा, "पिछले तीन हफ्ते इस मामले में बहुत अच्छे रहे कि मैंने कैसे तैयारी की और यहां आकर टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए मैंने खुद पर कितनी मेहनत की। मुझे आगामी मुकाबले का इंतजार है।"
ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर साइड स्ट्रेन और रिब इंजरी से उबर रहे हैं, उन्होंने मंगलवार के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फील्डिंग ड्रिल में हिस्सा लिया और इसके बाद कुलदीप यादव के साथ तिलक वर्मा को बॉलिंग की।
सुंदर ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के दौरान अपनी तैयारियों के बारे में भी बात करते हुए कहा, "पिछले तीन हफ्ते इस मामले में बहुत अच्छे रहे कि मैंने कैसे तैयारी की और यहां आकर टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए मैंने खुद पर कितनी मेहनत की। मुझे आगामी मुकाबले का इंतजार है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने यूएसए के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले को 29 रन से जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की। अब भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया, जबकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।