Hanuma Vihari: क्रिकेटर हनुमा विहारी ने अपमानित होने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए दोबारा न खेलने की कसम खाई है। उनकी इस कसम को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा।

Advertisement

विहारी ने खुलासा किया कि एक खिलाड़ी के साथ झगड़े के बाद उन्हें आंध्र टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। उस खिलाड़ी के पिता राजनेता हैं, उन्‍होंने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत की थी।

Advertisement

टीडीपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोमारेड्डी पट्टाभि राम ने हनुमा विहारी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की।

टीडीपी नेता के मुताबिक, हनुमा विहारी पर उनके साथी कुंत्रपकम पृथ्वीराज के साथ विवाद के बाद इस्तीफा देने का दबाव डाला गया था।

पृथ्वीराज के पिता कुंत्रपकम नरसिम्हा तिरुपति से वाईएसआरसीपी के पार्षद हैं।

पट्टाभि राम ने कहा कि विहारी को लगातार मौखिक दुर्व्यवहार और अपमान का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने फिर कभी आंध्र के लिए नहीं खेलने का फैसला किया।

Advertisement

उन्‍होंने कहा, "आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन में भी जगन मोहन रेड्डी ने अपने गुर्गे डाल दिए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरत चंद्र रेड्डी हैं, जो दिल्ली शराब मामले में भी आरोपी हैं। जगन रेड्डी के करीबी अपराधी क्रिकेट एसोसिएशन चला रहे हैं।"

उन्होंने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन में वाईएसआरसीपी के अवांछित हस्तक्षेप के लिए भी जगन पर पलटवार किया।

नेता ने कहा, "आंध्र प्रदेश ने जगन रेड्डी की वजह से एक उज्ज्वल क्रिकेट प्रतिभा खो दी।"

Advertisement

विहारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उन्होंने आंध्र के लिए नहीं खेलने का फैसला किया है, क्‍योंकि अपने प्रदेश में उन्होंने अपना आत्मसम्मान खो दिया।

उनका पोस्ट रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन को लेकर था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार