भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेलेरीव ओवल में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कोई टी20 मैच नहीं खेला है। आइए, उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसने इस मैदान पर सर्वाधिक विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

भले ही यह ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान है, लेकिन गेंदबाजों में वेस्टइंडीज का खिलाड़ी शीर्ष पर है।

Advertisement

इस खिलाड़ी का नाम है- अल्जारी जोसेफ। इस तेज गेंदबाज ने साल 2022 से 2024 के बीच बेलेरीव ओवल में 4 टी20 मैच खेले, जिसमें 16.12 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अल्जारी ने टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर कुल 16 ओवर फेंके हैं, जिसमें 96 रन दिए।

अल्जारी जोसेफ ने अक्टूबर 2022 में इस मैदान पर कुल 3 मैच खेले। 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के विरुद्ध 16 रन देकर 4 सफलताएं हासिल कीं। 21 अक्टूबर को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 39 रन देकर कोई भी विकेट हासिल नहीं किया।

अल्जारी जोसेफ ने 9 फरवरी 2024 को इस मैदान पर अपना चौथा टी20 मैच खेला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जिसमें 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और ब्लेसिंग मुजारबानी 6-6 विकेट लेकर लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

अल्जारी जोसेफ ने 9 फरवरी 2024 को इस मैदान पर अपना चौथा टी20 मैच खेला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जिसमें 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से गंवा चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम टी20 सीरीज को जीतकर हिसाब चुकता करना चाहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार