रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 9 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया, खासकर तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को, जिन्होंने पावरप्ले के दौरान अपनी घातक गेंदबाजी से जीत की नींव रखी।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में खेल गए इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने डीसी के खिलाफ 3.3 ओवरों में महज 12 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 विकेट देकर 3 विकेट हासिल किए। इन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ आरसीबी ने डीसी को 16.3 ओवरों में 75 रन पर समेटने के बाद 81 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मुकाबले के समापन पर पाटीदार ने कहा, "जिस तरह से विकेट ने बर्ताव किया, उससे मैं भी हैरान हूं। इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, खासकर पावरप्ले में- हेजलवुड और भुवी ने। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने सही जगहों पर गेंद डाली और शुरुआत में थोड़ा स्विंग हासिल किया, वह देखना वाकई शानदार था।"

जब रजत पाटीदार से पूछा गया कि क्या स्विंग सामान्य से अधिक था, तो पाटीदार ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि स्विंग सामान्य ही था। अच्छी बात यह रही कि हमें शुरुआती विकेट मिल गए। इसी वजह से हम मैच में अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहे। बेशक, मुझे लगता है कि अगर आप सपाट पिच पर टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन बॉलिंग यूनिट होनी चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सिर्फ एक गेंदबाज ही आपको चैंपियनशिप जिता सकता है।"

मुकाबले के समापन पर पाटीदार ने कहा, "जिस तरह से विकेट ने बर्ताव किया, उससे मैं भी हैरान हूं। इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, खासकर पावरप्ले में- हेजलवुड और भुवी ने। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने सही जगहों पर गेंद डाली और शुरुआत में थोड़ा स्विंग हासिल किया, वह देखना वाकई शानदार था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है पाटीदार ने अनुशासन और अपनी दिनचर्या बनाए रखने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "अपनी दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि आप जानते हैं कि अभी काफ़ी लंबा सफर तय करना है, लेकिन मुझे लगता है कि हम बस एक-एक मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार