पिछले तीन बार से लगातार 'द हंड्रेड' पुरुष लीग का खिताब जीत रही एमआई लंदन (पूर्व नाम ओवल इनविंसिबल्स) 'द हंड्रेड' 2026 से बाहर हो गई है। बुधवार को बर्मिंघम फीनिक्स पर 2 रन की रोमांचक जीत के बावजूद, खराब रन रेट की वजह से टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
सीजन के 8 मैचों में एमआई लंदन ने 5 मैच जीते। मैनचेस्टर यूनाईटेड और सनराइजर्स लीड्स दोनों ने भी सीजन के अपने 8 मैचों में 5-5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से दोनों टीमें एमआई लंदन को पीछे छोड़ते हुए एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर गईं। दोनों के बीच 14 अगस्त को होने वाले मुकाबले से टूर्नामेंट को दूसरा फाइनलिस्ट मिलेगा। ट्रेंट रॉकेट्स शीर्ष पर रहते हुए पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा।
एमआई लंदन और बर्मिंघम फीनिक्स मैच की बात करें, तो फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई लंदन ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 36 रन विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बनाए। 21 गेंदों की पारी में पूरन ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। जेसन रॉय ने 21 गेंदों पर 26, ओली स्काइज ने 14 गेंदों पर 23, और जेम्स विंस ने 12 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
बर्मिंघम फीनिक्स के लिए क्रिस वुड और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि टॉम हेल्म और जॉर्डन थॉम्पसन को 1-1 विकेट मिला।
एमआई लंदन और बर्मिंघम फीनिक्स मैच की बात करें, तो फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई लंदन ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 36 रन विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बनाए। 21 गेंदों की पारी में पूरन ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। जेसन रॉय ने 21 गेंदों पर 26, ओली स्काइज ने 14 गेंदों पर 23, और जेम्स विंस ने 12 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई लंदन के लिए रिचर्ड ग्लिसन और सैम करन ने 2-2, जबकि सिकंदर रजा और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिया।