न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने इतिहास रच दिया है। लैथम और कोनवे की जोड़ी ऐसी पहली जोड़ी बन गई है जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

Advertisement

बे ओवल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। रविवार का दिन टेस्ट का चौथा दिन था। यह दिन टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हो गया। डेवोन कोनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में शतक लगाया। लैथम 130 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोनवे 139 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने पहली पारी में भी शतक लगाया था। लैथम ने 246 गेंदों पर 137 और डेवोन कोनवे ने 367 गेंदों पर 227 रन की पारी खेली थी।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में शतक लगाया।

डेवन कोनवे एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में शतक लगाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने की उपलब्धि जीएम टर्नर (1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), जीपी होवार्थ (1978 में इंग्लैंड के खिलाफ), एएच जोंस (1991 में श्रीलंका के खिलाफ), पीटर फुल्टन (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ), केन विलियमसन (2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) हासिल की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार