भारतीय क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट पर 318 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। इसमें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन की 87 रन की पारी भी शामिल है। हालांकि, शतक के करीब आकर चूक जाने से सुदर्शन निराश हैं।

Advertisement

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुदर्शन ने कहा, "मैं अपनी इस पारी के लिए निश्चित रूप से आभारी हूं, लेकिन हमेशा आपके मन में एक वो छोटी सी ख्वाहिश होती है कि शतक पूरा हो जाए। इसलिए मैं और ज्यादा की उम्मीद कर रहा था। यह एक अच्छा योगदान था और यशस्वी जायसवाल के साथ मेरी एक बेहतरीन साझेदारी रही। मैं इस बार रन बनाने के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था और थोड़ा स्वाभाविक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहा था।"

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर सुदर्शन ने भारतीय टीम की रणनीति का भी खुलासा करते हुए कहा कि हम यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाना चाहते हैं। हमारे दिमाग में कोई निश्चित संख्या नहीं है, लेकिन हमारा लक्ष्य वेस्टइंडीज को दो बार बल्लेबाजी करने पर मजबूर करना है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुदर्शन ने कहा, "मैं अपनी इस पारी के लिए निश्चित रूप से आभारी हूं, लेकिन हमेशा आपके मन में एक वो छोटी सी ख्वाहिश होती है कि शतक पूरा हो जाए। इसलिए मैं और ज्यादा की उम्मीद कर रहा था। यह एक अच्छा योगदान था और यशस्वी जायसवाल के साथ मेरी एक बेहतरीन साझेदारी रही। मैं इस बार रन बनाने के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था और थोड़ा स्वाभाविक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहा था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने यशस्वी जायसवाल के नाबाद 173 रन की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार