South Africa: भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब मैं मैदान पर आया, तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है। तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- 'नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है।' हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया।"

Advertisement

भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले को 51 रन से गंवा दिया, लेकिन अब टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है।

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब मैं मैदान पर आया, तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है। तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- 'नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है।' हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को धर्मशाला में खेले गए इस मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में जीत दर्ज कर ली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार