सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार का कारण बनी इस बल्लेबाज की धीमी बल्लेबाजी

Updated: Fri, Nov 21 2025 23:50 IST
Image Source: IANS
एशिया कप पुरुष राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को भारत ए को बांग्लादेश ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। यह मैच सुपर ओवर तक आता ही नहीं अगर भारतीय टीम के एक बल्लेबाज ने अपने स्ट्राइक रेट की गति थोड़ी बढ़ा दी होती।

भारतीय टीम के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 194 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज हबीबउर रहमान सोहन ने 46 गेंद पर 5 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा, एसएम मेहरुब ने 18 गेंद पर 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने पारी की आखिरी 22 गेंदों पर 64 रन बनाए।

195 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 53 रन जोड़े। वैभव ने मात्र 15 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 38 रन की पारी खेली। वैभव का विकेट गिरने के बाद रन गति में गिरावट आई। प्रियांश आर्या तीसरे विकेट के रूप में 23 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश का विकेट गिरने के समय टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 98 रन था। कप्तान जितेश शर्मा ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। नेहाल वढेरा 29 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आशुतोष शर्मा ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए।

आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे और आखिरी 2 गेंदों पर 4 रन बनाने थे। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा को रकीबुल हसन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद नए बल्लेबाज हर्ष दुबे को आखिरी गेंद पर 4 रन बनाने थे, लेकिन तीन रन ही बन सके। भारतीय टीम 6 विकेट पर 194 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।

195 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने तूफानी शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 53 रन जोड़े। वैभव ने मात्र 15 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 38 रन की पारी खेली। वैभव का विकेट गिरने के बाद रन गति में गिरावट आई। प्रियांश आर्या तीसरे विकेट के रूप में 23 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश का विकेट गिरने के समय टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 98 रन था। कप्तान जितेश शर्मा ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। नेहाल वढेरा 29 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आशुतोष शर्मा ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपरओवर की बात करें तो, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पहली दो गेंदों पर ही लगातार जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा के विकेट खो दिए। नियम के मुताबिक 2 विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो जाती है। ऐसे में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। बांग्लादेश ने भी सुयश शर्मा की पहली गेंद पर अपनी पहली विकेट खो दी। सुयश ने अगली गेंद वाइड फेंक दी। इस वजह से बांग्लादेश ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें