टी20 विश्व कप 2026 में आज ग्रुप चरण के तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में कुछ टीमें अपना विश्व कप अभियान शुरू करेंगी, जबकि कुछ टीमें शुरुआती जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेंगी। ये मुकाबले अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे।

Advertisement

आज का पहला मुकाबला नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा और यह टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में शामिल हैं और इनमें से जो भी टीम आज जीत दर्ज करेगी, वह टी20 विश्व कप 2026 में अपना खाता खोलेगी।

Advertisement

नामीबिया के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होगा। वहीं नीदरलैंड पहले ही एक मैच खेल चुका है, जिसमें उसे पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड बनाम नामीबिया का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।

दिन का दूसरा मैच न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। ग्रुप डी की इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की थी। टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया था। वहीं यूएई के लिए यह मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 में उसका पहला मैच होगा और टीम अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की कोशिश करेगी।

दिन का दूसरा मैच न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। ग्रुप डी की इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को तीन विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। वहीं अमेरिका ने मेजबान भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन किया था, हालांकि टीम इंडिया ने यह मुकाबला 29 रन से जीत लिया था। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच होने वाला यह मैच ग्रुप ए की तस्वीर को और स्पष्ट करने में भूमिका निभाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार