Tilak Varma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस बीच तीसरे मैच के हीरो रहे युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने कप्तान की तारीफ करते हुए उनके मार्गदर्शन और समर्थन की सराहना की।

Advertisement

तिलक ने 56 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए 219/6 का स्कोर बनाने में मदद की। जवाब में मेजबान टीम 208 रन ही बना पाई। भारत ने टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अंतिम मैच शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

Advertisement

शतक पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए तिलक ने बताया कि उनके नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के पीछे क्या रहस्य है।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में तिलक ने कहा, "मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। देश के लिए खेलना मेरा सपना था और शतक ऐसे समय पर आया जब टीम को इसकी जरूरत थी। इसका पूरा श्रेय हमारे कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है। उन्होंने मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। एक बार फिर उनका शुक्रिया।"

साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (जिन्होंने 25 गेंदों पर अर्धशतक बनाया) के साथ 107 रनों की साझेदारी पर कहा, "मैंने बस अपने बेसिक्स पर ध्यान दिया। पिच पर शुरुआत से ही वेरिएशन थी और जब अभिषेक आउट हुए तो नए बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं था। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था और एक साझेदारी का इंतजार कर रहा था।"

सूर्यकुमार ने भी तिलक के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे तिलक ने दूसरे टी20 के बाद उनसे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई थी ।

Advertisement

साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (जिन्होंने 25 गेंदों पर अर्धशतक बनाया) के साथ 107 रनों की साझेदारी पर कहा, "मैंने बस अपने बेसिक्स पर ध्यान दिया। पिच पर शुरुआत से ही वेरिएशन थी और जब अभिषेक आउट हुए तो नए बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं था। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था और एक साझेदारी का इंतजार कर रहा था।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार