Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस (एमआई के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट निकाले।
अश्वनी कुमार की इस शानदार गेंदबाजी और तिलक वर्मा के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की है, जिसके बाद एमआई प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस पारी में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई। वाशिंगटन सुंदर सर्वाधिक 26 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। एमआई की तरफ से अश्वनी कुमार ने 4 विकेट, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।
मुकाबला जीतने के बाद जब अश्वनी कुमार से योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "कुछ खास नहीं योजना नहीं थी। जब मैं गेंदबाजी करने आया तो देखा कि हार्ड लेंथ और बैक ऑफ लेंथ गेंदें असरदार साबित हो रही हैं, इसलिए मैंने उसी योजना पर टिके रहना सही समझा। विकेट और मैच की स्थिति जैसी मांग कर रही थी, मैंने उसी हिसाब से गेंदबाजी की।"
सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस पारी में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई। वाशिंगटन सुंदर सर्वाधिक 26 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। एमआई की तरफ से अश्वनी कुमार ने 4 विकेट, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा दूसरी बार है, जब बाएं हाथ के गेंदबाज अश्वनी ने आईपीएल मैच की एक पारी में 4 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2025 में भी अश्वनी 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके थे। आईपीएल में दूसरी बार चार विकेट लेने पर उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में काफी सोच रहा था। जब भी मुझे खेलने का मौका मिले, मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। आज ऐसा हुआ और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"