भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है।

Advertisement

देवेंद्र फड़णवीस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत के गौरव, सच्चे भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका समर्पण और विनम्रता सबसे बड़ी प्रेरणा है।"

Advertisement

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, "सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज, 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा साझा वीडियो में तेंदुलकर के करियर की बेहतरीन पारियों का संकलन है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, "2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने एक्स पर लिखा, "सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुंबई के लिए सिर्फ 15 साल की उम्र में डेब्यू करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने तक, उनका सफर बेमिसाल है। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर, वह इस खेल के सच्चे आइकॉन बने हुए हैं, और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के क्रिकेटरों को प्रेरणा देती रहेगी।"

Advertisement

आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी है।

एमआई ने अपने एक्स अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है। टीम ने कैप्शन में लिखा, "वो छोटा लड़का जो क्रिकेट को पसंद प्रत्येक व्यक्ति के दिल की धड़कन बन गया। जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर।"

आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार