भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे अंडर-19 यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे को पहली पारी में महज 135 रन पर समेटने के बाद दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। पहले ही दिन 17 विकेट गिरे, लेकिन भारतीय टीम 9 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का अपना ही फैसला भारी पड़ गया। इस टीम ने महज 3 रन पर साइमन बज (0) का विकेट गंवा दिया। आलम ये रहा कि 32 के स्कोर तक टीम अपने 5 विकेट खो चुकी थी।

Advertisement

यहां से यश देशमुख ने एलेक्स ली यंग के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। देशमुख 54 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद एक बार फिर टीम लड़खड़ा गई।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से ली यंग ने 108 गेंदों में सर्वाधिक 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक छक्का और 9 चौके शामिल रहे। भारतीय खेमे से खिलन पटेल और हेनिल पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि उद्धव मोहन ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 40 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 144 रन जुटा लिए हैं। भारतीय टीम को 17 के स्कोर पर विहान मल्होत्रा (11) के रूप में बड़ा झटका लग गया था। कुछ देर बाद कप्तान आयुष म्हात्रे (4) भी पवेलियन लौट गए।

टीम 41 के स्कोर तक वैभव सूर्यवंशी (20) का विकेट भी गंवा चुकी थी। यहां से वेदांत त्रिवेदी ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। राहुल 20 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि वेदांत ने 44 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा, भारतीय खेमे में खिलन पटेल ने 26 रन का योगदान दिया।

Advertisement

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 40 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 144 रन जुटा लिए हैं। भारतीय टीम को 17 के स्कोर पर विहान मल्होत्रा (11) के रूप में बड़ा झटका लग गया था। कुछ देर बाद कप्तान आयुष म्हात्रे (4) भी पवेलियन लौट गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से केसी बार्टन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि विल बायरोम 2 विकेट निकाल चुके हैं। चार्ल्स लैचमुंड और जूलियन ऑस्बॉर्न ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार