भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी के आधार पर 78 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और राइस मारियू 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कर्टिस हीफी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। टिम रॉबिन्सन भी महज 3 रन ही बना सके। हालांकि, इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 331 गेंदों में 208 रनों की साझेदारी निभाई।

फॉक्सक्रॉफ्ट 226 गेंदों का सामना करने के बाद 93 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बॉयल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान बॉयल ने 14 चौके और एक छक्का लगाया। मिच हे 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क ने 68 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपने 7 विकेट 291 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद फ्रेजर शीट और क्लार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, शीट ने 9वें विकेट के लिए जेडन लेनोक्स संग मिलकर 31 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड ए ने अपना 9वां विकेट 369 रनों के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद जर्रॉड मैकके और लेनोक्स ने 10वें विकेट के लिए 149 गेंदों का सामना कते हुए 55 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर 24.5 ओवर बल्लेबाजी की और भारत ए के गेंदबाजों को आखिरी विकेट के लिए तरसाया। मैकके ने 75 गेंदों में 33 रन बनाए।

फॉक्सक्रॉफ्ट 226 गेंदों का सामना करने के बाद 93 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बॉयल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान बॉयल ने 14 चौके और एक छक्का लगाया। मिच हे 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क ने 68 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपने 7 विकेट 291 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद फ्रेजर शीट और क्लार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, शीट ने 9वें विकेट के लिए जेडन लेनोक्स संग मिलकर 31 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार