यूपी टी20 लीग 2026 में मेरठ मावेरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर लायंस को 36 रनों से हराया। टीम की इस जी के नायक स्वास्तिक चिकारा रहे, जिन्होंने 82 रनों की दमदार पारी खेली। चिकारा ने बताया कि मौजूदा दौर के महान खिलाड़ी विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से खेल के प्रति उनका नजरिया बदला है।

Advertisement

चिकारा, जिन्हें यूपी टी20 के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कॉन्ट्रैक्ट मिला था। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (आरसीबी) की उस टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

स्वास्तिक चिकारा ने पिछले तीनों सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साल 2024 में मेरठ मावेरिक्स ने खिताब को अपने नाम किया था और इस सीजन में चिकारा ने 49.90 की औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 499 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला था।

उन्होंने अपनी मौजूदा सोच और बेहतरीन तैयारी का श्रेय आरसीबी के साथ बिताए समय और खासकर कोहली को करीब से देखने को दिया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच जिताने वाली पारी खेलने के बाद चिकारा ने कहा, "मैंने विराट कोहली से अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना और अपना 100 प्रतिशत देना सीखा है। मैं भी ठीक उसी तरीके को अपनाने की कोशिश कर रहा हूं।"

स्वास्तिक चिकारा ने पिछले तीनों सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साल 2024 में मेरठ मावेरिक्स ने खिताब को अपने नाम किया था और इस सीजन में चिकारा ने 49.90 की औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 499 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल के अपने अनुभव और क्लियर सोच के साथ चिकारा अब सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि बड़ों के आशीर्वाद से इस बार मेरा सीजन अच्छा रहेगा। इस सीजन के लिए मेरा मुख्य लक्ष्य सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट हासिल करना, सबसे ज्यादा रन बनाना और सबसे ज्यादा छक्के लगाना है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार