Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में आरआर के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की जिसका जवाब एमआई के पास नहीं था। एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, "वैभव ने जिस तरह खेला, उसे देखना दिलचस्प है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की उसमें निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह बस अपनी गलतियों से सीखे।"

Advertisement

इसके अलावा हार के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी की असफलता को जिम्मेदार माना।

हार्दिक ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर, हम अच्छा नहीं कर पाए। मैं इस मैच के लिए बल्लेबाजों को दोष नहीं दूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी की असफलता थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा कुछ सही गेंदों को डालने के बारे में है। अगर आप 27 देखते हैं, तो इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी गेंद और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं। इसलिए अगर हमने सही गेंद डाली होती, तो हम मैच में होते।"

बारिश से प्रभावित रहा यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

आरआर के सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही मुंबई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दीपक चाहर हों, ट्रेंट बोल्ट हो या फिर जसप्रीत बुमराह सभी को मार पड़ी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 2 छक्के जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में लगे थे।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे। नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी।

यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार