शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी फॉर्म को लेकर हो रही आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए शानदार शतक बनाया जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाये और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

गिल को शुरुआत में ही किस्मत का साथ मिला और उन्होंने अपना तीसरा टेस्ट शतक जमाकर इसे सार्थक कर दिया, जबकि अक्षर पटेल ने 45 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन की उपयोगी पारियां खेलकर भारत को 255 तक पहुंचाया। गिल ने 147 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

अश्विन आखिरी बल्लेबाजी के रूप में रेहान अहमद की गेंद पर विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 29, यशस्वी जायसवाल ने 17 और कप्तान रोहित शर्मा ने 13 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से टॉम हार्टली ने चार, रेयान अहमद ने तीन और जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार