मेलबर्न रेनेगेड्स ने विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने मंगलवार को जंक्शन ओवल में खेले गए सीजन के पांचवें मुकाबले में सिडनी थंडर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी थंडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस टीम को जॉर्जिया वोल और ताहलिया विल्सन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 8.5 ओवरों में 60 रन की साझेदारी हुई।

ताहलिया ने 30 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन जुटाए, जबकि जॉर्जिया 25 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुईं।

शानदार शुरुआत के बावजूद टीम ने 79 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए। यहां से हीथर नाइट ने अनिका लियरॉयड के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

हीथर नाइट 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लियरॉयड ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम और डिएंड्रा डॉटिन ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।

Advertisement

इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने 18.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम 73 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से निकोल फाल्टम ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 72 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

कप्तान जॉर्जिया 32 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निकोल ने 26 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने 18.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम 73 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से निकोल फाल्टम ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 72 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मेलबर्न रेनेगेड्स ने सीजन का पहला मैच ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ खेला था, जिसमें डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, सिडनी थंडर्स अपना दूसरा मैच गंवा चुकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार