Asian Games: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

Advertisement

नीता अंबानी ने कहा, "बधाई हो, टीम इंडिया! एशियन गेम्स 2022 में क्या शानदार शुरुआत है! आपने अपनी ऐतिहासिक जीत से देश को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना के साथ, हमारी लड़कियां बेस्ट हैं!"

Advertisement

यह भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, जिसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के उत्साही प्रदर्शन से हुई।

उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास है।

Also Read: Live Score

एशियाई खेलों की टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। जो, इस साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ओपनिंग सीजन में चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी भी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार