भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान हर साल खुशी का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि घर में पूजा होने की वजह से ज्यादा घूमने का अवसर नहीं मिल पाता है।

Advertisement

सौरव गांगुली ने कहा कि दुर्गा पूजा इतना बड़ा त्यौहार है। हर साल दुर्गा पूजा की वजह से खुशी का माहौल रहता है। हमारे यहां दुर्गा पूजा होती है। इसलिए हम अन्य पंडालों में घूमने नहीं जा पाते। हम लोग सिर्फ 8-9 पंडालों में घूमने गए हैं।

Advertisement

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले लियोनल मेसी अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता आने वाले हैं। कोलकाता में उनका विशिष्ट लोगों से मिलने सहित कई कार्यक्रम हैं। सौरव गांगुली भी मेसी के कोलकाता दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

गांगुली ने कहा, "लियोनल मेसी कोलकाता आने वाले हैं। वह निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे।"

सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशिष गांगुली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हर साल की तरह इस साल की भी हमारी दुर्गा पूजा बहुत अच्छी रही। हम लोग बाहर नहीं जा पाते हैं। हमारे घर में और पड़ोस में पूजा होती है। ज्यादा समय इधर ही गुजरता है।"

सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन चुके हैं। आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन संघ किस तरह करेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए स्नेहाशिष गांगुली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मैच बीसीसीआई के कैलेंडर के मुताबिक होंगे। हमारे पास फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच है। उसके बाद टी20 विश्व कप होना है। देखना होगा कि टी20 विश्व कप में हमें कितने मैच मिलते हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशिष गांगुली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हर साल की तरह इस साल की भी हमारी दुर्गा पूजा बहुत अच्छी रही। हम लोग बाहर नहीं जा पाते हैं। हमारे घर में और पड़ोस में पूजा होती है। ज्यादा समय इधर ही गुजरता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पीएके

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार