Navi Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को खेल, मनोरंजन और राजनीतिक जगह से बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जो नया इतिहास रचा है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 'नारी शक्ति' ही भारत की असली ताकत है। सभी विजयी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई!"

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "भारत की ऐतिहासिक जीत। विश्व कप जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। दीप्ति शर्मा का क्या ही जादुई और मैच जिताऊ स्पेल था... वाकई लाजवाब। पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। भारत को अपनी महिला सितारों पर गर्व है।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वन-डे विश्व कप जीतने पर पूरे देश को हार्दिक बधाई। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। इस प्रतियोगिता में शुरुआती कठिनाइयों के बाद जैसी सफलता हासिल की है, वह बेहद प्रशंसनीय है। मैं पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वन-डे विश्व कप जीतने पर पूरे देश को हार्दिक बधाई। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। इस प्रतियोगिता में शुरुआती कठिनाइयों के बाद जैसी सफलता हासिल की है, वह बेहद प्रशंसनीय है। मैं पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले को 52 रन से जीतकर भारतीय टीम महिला वनडे विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली ने 2 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार