12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। निगार सुल्ताना की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगी।

Advertisement

बांग्लादेश की स्क्वॉड में टॉप-ऑर्डर की बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है, जबकि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाली सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप कर दिया गया है।

Advertisement

टीम के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि नेहर को उनकी विविधता की वजह से सरमिन पर प्राथमिकता दी गई है। नेहर बल्लेबाजी क्रम में नंबर 1 से नंबर 6 के बीच बैटिंग कर सकती हैं। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं।

2023 और 2024 एडिशन में टीम की कप्तानी कर चुकीं निगार सुल्ताना की टीम में इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का भी मिश्रण है। अनुभवी खिलाड़ी के रूप में फहीमा खातून शामिल हैं, जो अपना सातवां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। फहीमा के अलावा नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, और कप्तान निगार 2016 से टीम का हिस्सा हैं। मौजूदा टीम में 11 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएई में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप खेला था।

बांग्लादेश की टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी। वहां टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। इसके बाद टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

2023 और 2024 एडिशन में टीम की कप्तानी कर चुकीं निगार सुल्ताना की टीम में इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का भी मिश्रण है। अनुभवी खिलाड़ी के रूप में फहीमा खातून शामिल हैं, जो अपना सातवां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। फहीमा के अलावा नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, और कप्तान निगार 2016 से टीम का हिस्सा हैं। मौजूदा टीम में 11 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएई में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप खेला था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर, सोभना मोस्टरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरिहा इस्लाम, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार