England Women Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत पकड़ हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है।

Advertisement

इकलौते टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। मेहमान टीम ने 37 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 64 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

मंधाना 12 बाउंड्री के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 35 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि लॉरेन फिलर, ईसी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 47 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने एमी जोन्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम बिखर गई। ब्रंट 44 रन बनाकर आउट हुए। जोन्स ने 6 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली। इस पारी मे भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि सायली सातघरे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मंधाना 12 बाउंड्री के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 35 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि लॉरेन फिलर, ईसी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना 10 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि यास्तिका ने 4 चौकों के साथ 39 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। इस पारी में एकमात्र सफलता एक्लेस्टोन के हाथ लगी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार