महिला वनडे विश्व कप में शनिवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। विश्व कप का यह पांचवां मुकाबला था। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया।

Advertisement

मैच रद्द करने का समय स्थानीय समयानुसार रात 8.08 बजे था, लेकिन लगातार बारिश और मैदान की स्थिति को देखते हुए अंपायरों ने समय सीमा से पहले ही मैच रद्द करने का फैसला ले लिया।

Advertisement

सह-मेजबान श्रीलंका को 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत के खिलाफ खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टूर्नामेंट में पहला अंक पाना श्रीलंका के लिए सुखद स्थिति है। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में तीन अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

श्रीलंका को अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ 59 रनों (डकवर्थ लुईस नियम) से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराकर विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया था।

श्रीलंका के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निराशाजनक रहा। मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया अगर मैच जीतती तो उसे 2 अंक मिलते। मैच रद्द होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1 अंक से संतोष करना पड़ा।

श्रीलंका सफेद गेंद के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा सकी है। ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ वनडे में 11-0 और टी20 में 8-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निराशाजनक रहा। मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया अगर मैच जीतती तो उसे 2 अंक मिलते। मैच रद्द होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1 अंक से संतोष करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे, बांग्लादेश तीसरे, भारत चौथे, श्रीलंका पांचवें, पाकिस्तान छठे, न्यूजीलैंड सातवें और दक्षिण अफ्रीका आठवें स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार