महिला विश्व कप 2025 का 8वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 178 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 25 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इन दो झटकों से टीम कभी उबरी नहीं और नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। इस वजह के रन रेट लगातार गिरता रहा और टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल नहीं रही।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए सोभना मोस्टरी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सोभना ने 108 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। मोस्टरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही टीम 178 रन तक पहुंच सकी। सलामी बल्लेबाज शर्मीन अख्तर ने 52 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी राबिया खातून ने 43 रन की बेहद अहम पारी खेली। राबिया ने 27 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। राबिया खातून और सोभना मोस्टरी ने दिखाया कि पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल नहीं थी, लेकिन बल्लेबाज क्रीज पर टिकने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 25 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इन दो झटकों से टीम कभी उबरी नहीं और नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। इस वजह के रन रेट लगातार गिरता रहा और टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल नहीं रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत की किसी भी संभावना को जगाने के लिए बांग्लादेश को असाधारण गेंदबाजी करनी होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार