साउथ अफ्रीका की ओर से महिला विश्व कप 2025 के सातवें मुकाबले में ताजमिन ब्रित्स और सुने लुस के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। यह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों के बीच यह साझेदारी उस वक्त हुई, जब टीम 232 रनों का पीछा करते हुए महज 26 के स्कोर पर कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (14) का अहम विकेट गंवा चुकी थी। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।

Advertisement

दोनों देशों के बीच महिला वनडे मुकाबलों में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की लिजेल ली और लौरा वोल्वार्ड्ट की जोड़ी के नाम है, जिन्होंने ऑकलैंड में साल 2020 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 163 रन जुटाए थे।

इस लिस्ट में नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन की जोड़ी तीसरे स्थान पर है। इन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने साल 2023 में पोटचेफस्ट्रूम में 124 रन जुटाए थे। वहीं, मैरिजेन कप्प और लौरा वोल्वार्ड्ट की जोड़ी ने साल 2023 में पीटरमैरिट्जबर्ग में 116 रन की अटूट साझेदारी की थी।

होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में महज 231 रन पर सिमट गई।

इस टीम के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक 85 रन बनाए, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 45 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

Advertisement

होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में महज 231 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जेस केर और ली ताहुहू ने 1-1 विकेट लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार