भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनी। फाइनल में 58 रन बनाने और 5 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखने वाली दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट यादगार रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद दीप्ति ने कहा, "मुझे जो भी भूमिका दी जाती है, मैं उसका हमेशा आनंद लेती हूं। मैं किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार रहती हूं, क्योंकि मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे आज परिस्थिति के अनुसार खेलना था और मैंने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी भूमिका का आनंद लिया। लौरा ने बहुत अच्छी पारी खेली। हम बहुत शांत थे। हम हमेशा एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहते थे, जो भी ड्रिंक्स ब्रेक या अन्य ब्रेक हमें मिलता था, हम उस समय का उपयोग योजनाओं पर चर्चा करने के लिए करते थे। हमने विश्व कप जीत लिया है। मैं यह ट्रॉफी अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगी।"

Advertisement

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद दीप्ति ने कहा, "मुझे जो भी भूमिका दी जाती है, मैं उसका हमेशा आनंद लेती हूं। मैं किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार रहती हूं, क्योंकि मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे आज परिस्थिति के अनुसार खेलना था और मैंने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी भूमिका का आनंद लिया। लौरा ने बहुत अच्छी पारी खेली। हम बहुत शांत थे। हम हमेशा एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहते थे, जो भी ड्रिंक्स ब्रेक या अन्य ब्रेक हमें मिलता था, हम उस समय का उपयोग योजनाओं पर चर्चा करने के लिए करते थे। हमने विश्व कप जीत लिया है। मैं यह ट्रॉफी अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार