भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 33 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान 11वां रन बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने इस साल 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 982 रन बनाए हैं।

Advertisement

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 33 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान 11वां रन बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने इस साल 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 982 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि मंधाना का फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह प्रचंड फॉर्म में थी और कई शतकीय पारियां खेली थी, लेकिन विश्व कप में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। इस मैच में जब वह 23 रन पर खेल रही थी, तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही हैं। लेकिन, उनका खराब फॉर्म जारी रहा और अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। मंधाना विश्व कप के तीन मैचों में 8, 23, और 23 रन बना सकीं। उनकी असफलता भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर कर रही है और परेशानी बढ़ा रही है। टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम को अच्छा करना है, तो मंधाना को फॉर्म में वापस लौटना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार