भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंंधाना के पास रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था। वह महज 12 रन से विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं।

Advertisement

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अगर स्मृति मंधाना 35 रन बना लेतीं, तो महिला क्रिकेट इतिहास में वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जातीं। मंधाना यह मौका चूक गईं। वह 23 रन बनाकर आउट हो गईं।

Advertisement

मंधाना 2025 में वनडे में 959 रन बना चुकी हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 12 रन और बना लेतीं, तो उनका कुल स्कोर 971 रन हो जाता और वह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जातीं।

महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ब्लेंडा क्लार्क के नाम है। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे।

मंधाना 2025 में वनडे में 959 रन बना चुकी हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 12 रन और बना लेतीं, तो उनका कुल स्कोर 971 रन हो जाता और वह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जातीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मति मंधाना का वनडे करियर बेहतरीन रहा है। 2013 में डेब्यू करने के बाद से 110 वनडे मैचों में 13 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से मंधाना ने 4,919 रन बनाए हैं। मंधाना महिला क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। मंधाना भारत की तरफ से वनडे में न सिर्फ महिला बल्कि ओवर ऑल सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में उन्होंने 50 गेंद पर शतक लगाया था। विराट कोहली के नाम 52 गेंद में वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार