महिला विश्व कप 2025 के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य दिया है। इस विश्व कप दोनों ही टीमें जीत का खाता खोलने को बेताब हैं।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में महज 231 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर सूजी बेट्स (0) अपना विकेट गंवा बैठी। इसके बाद अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अमेलिया 42 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से जॉर्जिया प्लिम्मर ने कप्तान सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। जॉर्जिया 68 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल रहे।

न्यूजीलैंड की टीम 101 के स्कोर तक अपना तीसरा विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ब्रुक हॉलिडे ने सोफी डिवाइन के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

ब्रुक 37 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान सोफी ने 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 85 रन बनाए।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवरों में 40 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बगैर किसी बदलाव के उतरी हैं। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा ने टॉस के वक्त उम्मीद जताई थी कि विकेट को देखते हुए लगता है कि उन्हें लक्ष्य का पीछा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विपक्षी टीम की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवरों में 40 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देशों के बीच साल 1999 से अब तक कुल 20 वनडे मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम 12 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम 8 ही मैच जीत सकी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार