डब्ल्यूपीएल: 9 जनवरी से चौथे एडिशन की शुरुआत, गोवा में दिल्ली कैपिटल्स की ट्रेनिंग शुरू

Updated: Wed, Dec 31 2025 18:20 IST
Image Source: IANS
विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ट्रेनिंग कैंप में अनुभवी ऑलराउंडर मैरिजेन कैप और विकेटकीपर-बल्लेबाज लिजेल ली शामिल थीं। इन खिलाड़ियों ने होबार्ट को डब्ल्यूपीएल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

डब्ल्यूपीएल इतिहास में तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी दिल्ली कैपिटल्स 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस अपने चौथे सीजन की शुरुआत करेगी।

इनके अलावा, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन और कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हुईं, जिनमें निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदिनी शर्मा शामिल हैं। यह खिलाड़ी हेड कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है।

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खत्म हो गई है। उम्मीद है कि जल्द भारतीय नेशनल टीम के अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।

इनके अलावा, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन और कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हुईं, जिनमें निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदिनी शर्मा शामिल हैं। यह खिलाड़ी हेड कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फ्रेंचाइजी के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, "फ्रेंचाइजी के नजरिए से, खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स में वापस आना पसंद है। यह एक परिवार जैसा है। प्री-सीजन कैंप वह जगह है, जहां मजा और गंभीर काम शुरू होता है। यह खिलाड़ियों के लिए एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने का एक शानदार मौका है, खासकर टीम में नए चेहरों के साथ। गोवा इसके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पिछले सीजन में हमारी निरंतरता ने हमें लगातार तीन फाइनल तक पहुँचने में मदद की है, और लक्ष्य इस साल भी उसी लय को बनाए रखना है।"

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें